दाल,दलहन पर सीमा समाप्ति का स्वागत-महासंघ
फ़िरोज़ खान
बारा 06 जून। प्रदेश में पिछले दो वर्ष से दाल, दलहन के कारोबार में स्टाॅक सीमा लागू होने से जहां व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा था वहीं किसानों को भी उपज का सही मूल्य नही मिल पा रहा था। राज्य सरकार ने मंगलवार को आदेश जारी कर प्रदेश की मंडियों में कारोबार करने वाले व्यापारियों को दाल, दलहन की स्टाॅक सीमा से मुक्त करते हुए राहत दी है। व्यापार महासंघ अध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल ने बताया कि सोमवार को दाल, दलहन की स्टाॅक सीमा के संबंध में धानमंडी व्यापार संघ अध्यक्ष देवकीनंदन बंसल ने कैट के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाटोदिया को व्यापारियों, किसानों की परेशानी से अवगत कराते हुए तत्काल दाल, दलहन की स्टाॅक सीमा समाप्त करने के लिए राज्य सरकार व मुख्यमंत्री सहित सांसद दुष्यंत सिंह का ध्यान आकर्षित करने के लिए कहा था। दाल, दलहन की स्टाॅक सीमा समाप्ति की जानकारी देते हुए कैट के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाटोदिया ने महासंघ तथा धानमंडी व्यापार संघ अध्यक्ष को बताया कि राज्य सरकार ने मंगलवार को प्रदेश की तमाम मंडियों में दाल, दलहन की स्टाॅक सीमा को समाप्त करने का निर्णय ले लिया है। राज्य सरकार के निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए देवकीनंदन बंसल, अशोक बोरदिया, बालमुकन्द शर्मा विमल बंसल, सतीश खंडेलवाल, अशोक गुप्ता, बबीत जैन, नरेश मामा, सुनील अग्रवाल, आनन्द बंसल ने सांसद दुष्यंत सिंह, कैट के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाटोदिया का आभार व्यक्त किया।




Recent Comments