तीन परिवारो को आग ने तबाह कर दिया एक मासूम की मौत
राकेश फौजदार 
भरतपुर 8 अप्रेल। राजस्थान में भरतपुर कि ग्राम पंचायत खेड़ाठाकुर की ढाणी नगला गुसाई में शनिवार को रामकिशन गुसाई के तीन परिवारो को आग ने तबाह कर दिया। उसके तीनों पुत्रो के आशियाने तो खाक हो ही गये साथ ही एक मासूम की मौत हो गयी जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। इन मासूम शिवानी (2) पुत्री गणेश एवं विनीता (3) पुत्री लच्छी के सााथ यह हादसा तब हुआ जब उनके मा बाप मजदूरी करने घर से बाहर थे। विद्युत खम्बे के पास उठी चिंगारी ने छप्पर पोश तीनों घरों को अपने आगोश में ले लिया। घर में आग की लपटों के बीच घिरी दोनों बालिकाओं के रोने की आवाज सुनाई देने पर ग्रामीण इन्हें निकालकर रुदावल पीएचसी पर लाएं। हालत चिन्ताजनक होने पर भरतपुर रैफर कर दिया। भरतपुर में उपचार के दौरान विनीता की मौत हो गई। एक गाय भी बुरी तरह झुलस गई।