ट्रैक्टर और ट्रक के टक्कर मे दो की मौत एक घायल,

⏭अर्जुन भारतीय “दैनिक खोज खबर” की रिपोट नरकटियागंज से:-नरकटियागंज शिकारपुर थाना अन्तर्गत नरकटियागंज- बेतिया मुख्य मार्ग पर बेतिया से आ रही दोनो गाडी़ एसएसबी कैम्प के पास आज दिनांक 9/4/2017 की सुबह 7:30 बजे ट्रैक्टर और ट्रक के ओभर टेक में टक्कर हो गया जिसमे दो की मौत एवं एक घायल हुये है। एसएसबी के डिप्टी कमानडेंट अजंय कुमार रजक ने अपने जवानो के साथ घटना स्थल पर पहुच कर घायल मनोज साह को इलाज के लिए अस्पताल भेजे एवं मृत्क सुरेन्द्र साह,गणेश साह को शिकारपुर पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया ठोकर मार कर भागे ट्रक को भी हरदिया चौक से पकड़ कर थाने ले गये, शिकारपुर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया अग्रतर करवाई की जा रही है।