ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की मौत
राकेश फौजदार 
भरतपुर 8 अप्रेल। राजस्थान में भरतपुर के आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर भवनपुरा पुल पर हाईवा ट्रक-बाइक भिड़ंत में बाइक सवार दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पिता-पुत्र बताये गए है।पुलिस थाना सेवर ने मृतको के नाम मानसिंह पुत्र रामधन जाट व उसका पुत्र नरेन्द्र निवासी लुधावई बताये है। पुलिस ने हाईवा ट्रक को जब्त किया है।