जमीनी विवाद पर हुई फायरिंग में पिता की मौत बेटा गंभीर घायल
राकेश फौजदार 
भरतपुर 8 अप्रेल।राजस्थान में भरतपुर के अजान बांध के पास जमीन विवाद के मामले को लेकर गोलिया चल गई जिसमे एक पिता की तो मौत हो ही गयी बेटा भी घायल हो गया। शनिवार को घायल राहुल को आर बी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं इलाके में घटना के बाद सन्नाटा फैल गया और सूचना के बाद पुलिस मोके ओर पहुची। एएसपी भरत लाल मीणा के अनुसार मृतक खुडासा निबासी विजय सिंह के तीन गोलियां लगी बताई गई हैं।फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। अस्पताल में भर्ती राहुल ने बताया कि वह अपने पिता का भरतपुर से इलाज करा कर अपने गांव खुडासा लौट रहा था। परिबार के ही कुछ लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी जिससे बचने के लिए बह भागा भी लेकिन बच नही सका और उसे भी गोली लग गईं।