सिवान :जेवरात व नगद समेत लाखों के सामान की चोरी
परवेज़ अख्तर/सीवान
जिले के आंदर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात दो गांवों के दो अलग-अलग घरों से चोरों ने लाखों रुपये के सामान की चोरी की है। मसुदहा के शशि यादव के घर से चोरों ने 45 हजार नगद समेत लाखों के जेवरात की चोरी कर ली है। घर के बक्से को 500 मीटर की दूरी पर एक बगीचे में ले जाकर ताला तोड़ने के बाद चोरों ने फेंक दिया है। दूसरी ओर चकदहवा गांव में हरेराम यादव के घर चोरों ने एक बंद कमरे का ताला तोड़ पेटी, अटैची व अलमीरा को तोड़ कर 15 हजार नगद सहित लाखों के गहने की चोरी कर ली। चोरी की सूचना गांव के विधायक प्रतिनिधि सुदामा प्रसाद यादव ने थाने को दी। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार की सुबह दोनों गांव में पहुंच चोरी की घटना का जायजा लिया। मसूदहा निवासी शशि यादव ने बताया कि उसके घर में चोरी करीब दो बजे रात में हुई है। मेरे घर के पीछे खिड़की के सहारे छत पर चढ़कर एक बंद कमरे में घुसकर चोरी की गई। वहीं मसूदहा गांव के चकदहवा टोला के हरेराम यादव के घर में भी बंद कमरे में पीछे के रास्ते से आकर चोरों ने चोरी की है। सभी सूटकेस को गांव के उत्तर एक बगीचे में ले जा कर फेंक दिया गया था। गृहस्वामी ने बताया है कि गोदरेज की अलमीरा में लगभग दो लाख रुपए के जेवरात, पंद्रह हजार रुपये नगद व हजारों रुपए की साड़ी चोरों ने चुरा ली है। थानाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद ने बताया कि सूचना पर जांच की गई है। आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी जल्द की जायेगी।




Recent Comments