सारण :दारोगा पर हमला के आरोपी महिला गिरफ्तार , जेल
मढौरा /सारण
गौरा बाजार पर मेन रोड जाम में दरोगा पर हमला मामले में नामजद आरोपी उषा देवी को मढौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गौर तलब हो की शनिवार को गौरा बाजार पर मेन रोड को आक्रोशित हथिसार गांव की पुरुष और महिलाओ ने लाठी , डंडे और झाड़ू से लैस होकर जाम किये हुये थे । जाम हटाने गयी पुलिस पर हमला कर एक एसआई की सर फोड़ जख्मी कर दिया था । मामले मे जख्मी दारोगा के बयां पर हथिसार पंचायत के सरपंच सहित 52 पुरुष और महिला को नामजद किया गया था । जिसमे से सरपंच सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने रविवार को ही गिरफ्तार कर न्यालय को सुपुर्द कर दिया था ।




Recent Comments