एटीएम हैंग कर लोगों को चूना लगाने बालो ने उगले राज
राकेश फौजदार
भरतपुर 8 अप्रैल। राजस्थान में भरतपुर की नगर थाना पुलिस ने एटीएम हैंग कर लोगों के रूपये निकालने के आरोप में एक व्यक्ति को आज गिरफतार किया है।पुलिस अधीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नाई ने बताया कि शुक्रबार को गांव दुदावल निवासी समयदीन मेव के साथ कस्वा नगर में बैंक आफ बडौदा के एटीएम को हैंग कर धोखाधडी पूर्वक चोरी से 10 हजार रूपये निकाल लिये जाने के बाद पीड़ित ने उनमे से एक लडके को मौके पर ही पकड लिया लेकिन उसका दूसरा साथी फरार हो गया था जिसे अब गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि इस मामले में सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द प्रसाद ने विष्णु गुर्जर निवासी हयातपुर थाना खोह को गिरफतार किया। पूछताछ में पता चला है कि गिरफतार आरोपी व उसके फरार साथी सद्दाम फकीर निवासी हयातपुर थाना खोह द्वारा शुक्रबार को ही कुम्हेर थाने के सामने पीएन बी के एक और एटीएम से एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके कार्ड से गांव सैंत के एटीएम से 25 हजार रूपये भी निकाले थे।




Recent Comments