दैनिक खोज खबर के लिए ब्रजेश कुमार यादव की रिपोर्ट-
पतरघट: प्रखंड क्षेत्र के पीएचसी समीप राजकुमार कम्प्लेक्स रिवर वैली शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को शिक्षकों व अभिभावकों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संस्था के ए0के0 सिंह ने किया। बैठक में बच्चो के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावक द्वारा पुछे गये प्रश्नों का उत्तर निदेशक एन के सिंह ने दिया। वहीं शिक्षण संस्थान की तरफ से निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का भी आयोजन किया गया ।जाँच शिविर में मौजूद दन्त, गला रोग विशेज्ञ डाॅ0 एम एम हक एवं फीजीशयन डॉ0 शिवजी सिंह सभी बच्चों खासकर जो बीमार बच्चों स्वास्थ्य जाँच किया ।उक्त अवसर पर मौजूद शिक्षक भुवन कुमार, मौसम कुमारी, जुही सिंह, रेखा सिंह अभिभावक के रूप में राजेन्द्र पौद्दार, ब्रजनन्दन पौद्दार, दिनकर कुमार, नवल किशोर यादव, चन्द्रदेश्वरी यादव सहित अन्य अभिभावक व शिक्षक उपस्थित थे।




Recent Comments