मढौरा मे गेहूँ की फसल मे लगी आग ,15 एकड़ जल के हुआ खाक 
मढौरा (सारण)
प्रखण्ड के सलीमापुर पंचायत के  बाजीतपुर चंवर मे आग लगने से आधे दर्जन से अधिक किसानों की तैयार फसल जल कर राख हो गई ।बताया जाता की सोमवार को लगभग साढ़े दस बजे अपराह्न मे आग लगने से लगभग 15एकड़ रकबा मे लगी फसल जल के राख हुई है ।ग्रामीणों की सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुँचने के पहले ही आधे दर्जन किसान की फसल जल चुकी थी ।ग्रामीणों ने प्रयास कर आग पड़ काबू पाया ।बिजली की शर्ट शर्किट आगलगी के कारण बताया जा रहा है ।जो किसान प्रभावित हुए है उनमे पंचानंद सिंह ,उमेश सिंह ,मौजीलाल राय ,अद्भुत सिंह ,भजन राय सहित अन्य लोग भी बताये जाते है ।