छपरा। आज दिनांक 13 फरवरी 2021 को भारतीय जनता पार्टी छपरा नगर की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। आज के कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा , जिला महामंत्री शांतनु कुमार जिला मंत्री गायत्री देवी पूर्व जिला किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अनिल सिंह विधि प्रकोष्ठ के संयोजक मनोज सिंह पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष पप्पू चौहान ने दीप जलाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेई जी के चलचित्र पल पुष्पांजलि कर किया। आज का पहला वर्ग की अध्यक्षता राजेश नाथ प्रसाद पूर्व प्रदेश मंत्री व्यवसायिक प्रकोष्ठ और वर्ग का संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा जी के द्वारा विषय सिद्धांत अधिष्ठान पर मार्गदर्शन किया गया। दूसरे वर्ग की अध्यक्षता अधिवक्ता श्री मनोज कुमार और वर्ग का संचालन जिला महामंत्री श्री शांतनु कुमार ने पंचायती राज्य के विषय में मार्गदर्शन दिया। तीसरे सत्र की अध्यक्षता श्री अनिल सिंह एवं वर्ग का संचालन पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता श्री मृत्युंजय झा जी ने किया। इसमें मुख्य रूप से श्री रामनाथ प्रसाद अधिवक्ता, वरुण प्रकाश, विवेक सिंह, श्री गामा सिंह, श्रीमती अमृतांजलि सोनी, रजा खान छपरवी , ममता मिश्रा, राम जी चौहान, गौतम बंसल, कमलेश पांडेय, अनिल यादव, अनूप राय, विनोद कुशवाहा, मुकेश कुमार गुड्डू, बृजेश जी, ध्रुव कुमार सोनी, गौरव कुमार, प्रकाश कुमार, सतीश कुमार के साथ-साथ सभी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।