सीवान में शनिवार को विद्या के देवता चित्रगुप्त भगवान की पूजा धूम-धाम से मनाई गयी इस अवसर पर जिले भर के कायस्थ परिवारों ने अपने अपने घरों में पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ चित्रगुप्त पूजन किया और भगवान चित्रगुप्त से बल, बुद्धि व विद्या के साथ-साथ शांति और समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर लोकप्रिय हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल इटीवी बिहार डॉट इन के कार्यालय में भी इटीवी बिहार डॉट इन के चेयरमैन अभिषेक श्रीवास्तव ने सपरिवार भगवान चित्रगुप्त की पूजा की. इस मौके पूर्व नगर पार्षद अभिनव श्रीवास्तव उर्फ रानू समेत वेबपोर्टल से जुड़े दर्जनो पत्रकार व शुभचिंतक उपस्थित थे ।