
अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल द्वारा आखों का निशुल्क जांच शिविर का किया गया आयोजन
मांझी (सारण)। मांझी पश्चमी पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता के चिमनी पर अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल द्वारा आखों का निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। वहीं मुफ्त में दवा चश्मा आदि का वितरण किया गया। शिविर प्रबंधक नीरज पांडेय ने बताया कि भारी संख्या में जुटे महिला पुरुष 3 55 लोगों का रजिस्ट्रशन किया गया । जिसमें 85 लोगों में मोतियाबिंद का शिकायत पाया गया। जिनको 18 अगस्त को मोतियाबिंद के इलाज हेतु अपने वाहन से मस्ती चक ले जाया जाएगा एवं उनके आँखों का ऑपरेशन किया जाएगा। जहा इनके रहने खाने एव दवा की निःशुक सेवा संस्थान द्वारा किया जाएगा। तथा इन्हें चश्मा भी दिया जाएगा।




Recent Comments