सारण :छात्र संगठन ने बीएड छात्रवृति के लिए विश्वविद्यालय में किया बवाल
#रिपोर्ट-संजय पांडेय
छपरा (वि वि) आर एस ए के संयोजक विवेक कुमार विजय के नेतृत्व में बीएड के सैकड़ों छात्र जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों से वार्ता करने विश्वविद्यालय पहुंचे थे। बीएड के छात्रों की छात्रवृत्ति से वंचित करने का प्रयास विश्वविद्यालय प्रशासन और महाविद्यालय प्रशासन द्वारा किया जा रहा है । लेकिन विश्वविद्यालय के पदाधिकारी इसे अनसुना कर रहे है। जिसके बाद संगठन के कार्यकर्ता एवं बीएड के छात्र छात्राओं के साथ संगठन के कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए ।विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई ।धरना को संबोधित करते हुए विवेक कुमार विजय नेकहा कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के अंतर्गत आने वाले सरकारी बीएड कॉलेज एवं गोरख सिंह बीएड महाविद्यालय को छोड़कर किसी भी महाविद्यालय का राज्य सरकार के छात्रवृत्ति योजना में पंजीयन ही नहीं है जबकि सरकार के द्वारा विगत 4 वर्षों से प्रत्येक महाविद्यालय को पत्र आता रहा कि आप अपना पंजीयन करा लें ताकि छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति लाभ मिल सके नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर महाविद्यालय को केवल इतना करना था कि प्रत्येक महाविद्यालय से एक नोडल अफसर बनाना था ।उस नोडल अफसर के आई डीको शिक्षा विभाग से एपूर्वल मिलते ही विश्वविद्यालय को उस नोडल अफसर को वेरीफाई कर देना था महाविद्यालय ने इतना बड़ा गलती किया कि अपने महाविद्यालयों में नोडल पदाधिकारी छात्रवृत्ति योजना के लिए बनाया ही नहीं इसका मुख्य कारण यह है कि यह लोग महाविद्यालय में शिक्षक रखते ही नहीं थे और चुकी शिक्षकों की सारी सूची इन्हें देने पड़ते विभाग को ,उसका पेमेंट का डिटेल देना होता जिसके कारण महाविद्यालय अपने लाभ के लिए छात्रों के दोहन कर रहे हैं इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन भी मौन और चुप रहा। इसका मुख्य कारण यह भी है कि बहुत सारे ऐसे महाविद्यालय बीएड है जिनका परमानेंट एप्लीकेशन भी नहीं है जिसके कारण उनका पंजीयन नहीं हो पा रहा है जब परमानेंट एफलियेशन जिस बीएड महाविद्यालय को नहीं है तो विश्वविद्यालय प्रशासन कैसे नामांकन की अनुमति दी कई महाविद्यालय को मात्र 1 साल के लिए ही टेंपरेरी एफलियेशन दिया गया है महाविद्यालय में भी इस बार काउंसलिंग करा कर नामांकन करा दिया गया कई महाविद्यालय राज भवन के पूर्व न्यायाधीश के अध्यक्षता में बनी कमेटी के 42 बिंदुओं पर आपत्ति जो उठाए गए हैं इसमें लगभग 7 बीएड महाविद्यालय भी हैं जिनका एफलियेशन रद्द करने के लिए अनुशंसा की गई और विश्वविद्यालय इस पर कमेटी बनाकर शोकॉज पूछकर मौन बैठी हुई है छात्र-छात्राएं जो गरीब है आखिर उनका क्या दोष है कि उनको छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं मिल रहा है सारी गलती विश्वविद्यालय एवम महाविद्यालय प्रशासन करेगा अगर यहां के गरीब छात्र और छात्राएं इसका खामियाजा भोग रहे हैं विश्वविद्यालय प्रशासन सारे बीएड कॉलेजों का परमानेंट एफलियेशन कराएं और जल्द से जल्द महाविद्यालयों को निर्देश दें कि नोडल पदाधिकारियों का पंजीयन कराकर विश्वविद्यालय से जल्द से जल्द अप्रूवल लें ताकि छात्र और छात्राओं की छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके अन्यथा संगठन बाध्य हो कर इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी । विश्व विद्यालय में 1000 छात्र छात्राएं छात्रवृत्ति योजना से वंचित हो जाएंगे विश्वविद्यालय को पहल करते हुए गरीब छात्र छात्राओं को ध्यान में रखते हुए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से मंटू कुमार यादव विनोद यादव…..प्रमोद कुमार राय,सदाम हुसेन,सोनू कुमार,अंकित कुमार,प्रमोद कुमार,जनार्धन यादव,आमिर हुसेन,रामबाबू,ध्रुप कुमार,प्रबीन कुमार,विजय दीना नाथ,विकाश कुमार निराना,साजिद अली,नीरज,विजय कुमार,कुणाल आदि उपस्थित थे





Recent Comments