सारण:बहरौली बाजार के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होली के दिन अधेड़ की मौत
मशरक (सारण)
मशरक -मलमलिया एस एच-73पर बहरौली बाजार के समीप जब सभी लोग होली के रंग मे सरोवार होकर त्योहार की खुशी मना रहे थे कि अचानक खुशी गम मे उस समय बदल गया जब लालबहादुर मांझी 68 को लोगों के कथनानुसार अज्ञात वाहन के चपेट मे आने से रोड किनारे पड़े मिले आनन फानन में ग्रामीणों ने मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाएं । जहां डाक्टरों ने मृत घोषित किया ।कुछ लोगों का कहना है कि इनकी मृत्यु घटना स्थल पर ही हो चुकी थी मगर मन मे संतोष करने के लिए सरकारी अस्पताल ले जया गया। वहीं उनकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है ।अभी उनके लड़के लोगो के आने का इंतजार हो रहा हैं आने के बाद क्रियाक्रम किया जाएगा ।