आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं का धारणा प्रदर्शन


बनियापुर से राजु सिंह की रिपोर्ट:-प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को क्षेत्र के आगंन बाड़ी सेविका सहायिकाओं ने अपने 16 सूत्री मांग को लेकर धारणा प्रदर्शन किया। इस अनिश्चित कालीन धारणा प्रदर्शन में सेविका सहायिकाओं ने सरकार के खिलाफ नारे भी लगाई।

जहां गोवा-तेलांगना के सरकार के अनुसार वेतन मांग की मांग करती रही।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेविका सहायिकाओं के 16 सूत्री मांग में राज्य के सरकारी कर्मचारियों के तरह सुविधा की मांग सहित पदोन्नति की भी मांग की गई है। इसके अलावें गोवा के तेलांगना सरकार की तरह 7 हजार रुपये सेविका व 45 सौ रुपये सहायिका को अतिरिक्त देने की मांग हो रही है। इधर धारणा में यह निर्णय लिया गया कि सरकार जब-तक यह मांग पुरा नहीं करेगी तब-तक यह धारणा चलता रहेगा। इसके चरण वद्ध तरिके के धारणा में दुसरे दिन मुख्यमंत्री का पुतला दहन, सड़क जाम आदि का भी निर्णय सेविका सहायिकाओं द्वारा लिया गया। जिसमें लक्ष्मी देवी, सुनिता देवी, अर्चना देवी, मिना देवी, संध्या श्रीवास्तव आदि सेविका सहायिका मौजूद थी।