सौ की जगह दो सौ वसूलने पर भड़के, बेरोजगार नोजवानों ने किया हंगामा
राकेश फौजदार
भरतपुर 3 मई। राजस्थान के धौलपुर में पोस्टमैन पद के आवेदन भरने वाले अभ्यर्थियों ने चालान की फीस ज्यादा लेने का आरोप लगाते हुए मुख्य डाकघर पर हंगामा कर नारेबाजी भी की।अभ्यर्थियों का आरोप है कि पोस्ट ऑफिस कर्मचारी अवैध वसूली कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पोस्टमैन आवेदन भरने की बुधवार को अंतिम तिथि थी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी होनी थी लेकिन फीस सौ रुपए चालान के रूप में मुख्य डाकघर में जमा करानी थी। आवेदन भरने के लिए मुख्य डाकघर पर सैकड़ों अभ्यर्थी पहुंचे। वहां फीस सौ रुपए की जगह दो सौ रुपए लेने पर हंगामा खड़ा हो गया।अभ्यर्थियों ने बताया कि जो सौ रुपए देने पर अड़ा है, उसकी फीस जमा नहीं हो रही है।




Recent Comments