केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट किसानों की हित में बनाया गया बजट है-आनंद शंकर

छपरा (सारण)
केन्द्र सरकार का चालू सत्र में पेश बजट किसानों खासकर ग्रामीणों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। यह बजट ग्रामीण, किसान, युवा, बेरोजगार, छात्रों, मछली पालन, डेयरी, बैम्बु (बांस) जैसे कार्य से जुड़े लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। भाजपा नेता आनंद शंकर ने राष्ट्रीय बजट की सराहना की है।
बजट की सराहना करते हुये आ
नंद शंकर ने बताया कि केन्द्र सरकार के बजट में 2 हजार करोड़ की लागत से 22 हजार ग्रामीण कृषि हाट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उसी प्रकार 500 करोड़ का ऑपरेशन ग्रीन लागु करने, संस्थागत कर्ज को 11 लाख करोड़, ग्रामीण सरंचना के विकास के लिये 14 लाख करोड़ रुपये देने का उपबंध किया गया है।
भाजपा नेता आनंद शंकर ने कहा कि वर्ष 2022 तक गांव शहर के तमाम गरीबों को घर देने का लक्ष्य प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने रखा है।
केन्द्र सरकार ने बजट में किसानों के आय दुगना करने तथा ग्रामीण युवाओं को रोजगार शुरु करने के लिए 3 लाख रुपये का एक फण्ड बनाया है।
केन्द्र की भाजपा सरकार ने बजट में इस बार स्वास्थ्य के क्षेत्र के 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा के तहत एक परिवार को 5 लाख रुपये का मेडिकल खर्च देने का जो प्रावधान रखा है उससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों खासकर किसानों को काफी लाभ होगा। सरकार ने बजट में आयुष्मान भारत नाम से बड़ी फ्लैगशिप योजना को लाॅन्च करने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि स्वस्थ भारत से ही समृद्ध भारत बन सकता है।
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी तथा वित्त मंत्री अरूण जेटली ने ग्रामीण हित को बजट में पुर्ण ध्यान रखकर सराहनीय कदम उठाया है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। भाजपा नेता आनंद शंकर ने कहा कि विरोधी पार्टी के लोगों का इस बजट के बाद राजनीति ही समापन की ओर चला गया है तथा अब उनकों कहने के लिए कुछ बचा ही नहीं है।