मांझी(सारण)। शनिवार की शाम बहोरन सिंह के टोला के समीप सरयू किनारे स्थित विशालकाय पीपल के पेड़ का एक भारी भरकम डाली तेज हवा के झोंके के कारण पचास फुट ऊपर से टूटकर शिवाला पर जा गिरा। हालांकि यह संयोग ही रहा कि उसी पेड़ के नीचे दीप जला कर लौट रही आधा दर्जन महिलाऐं बाल बाल बच गई। साथ ही शिवाला के भवन को भी कोई क्षति भी नही हुई। यह अजूबा दृश्य देखने पहुंचे लोगों से बृद्ध पुजारी पतइया बाबा ने कहा जाको राखे साइयाँ मार सके न कोय।