​गेहू के खेत मे शॉट सर्किट से लगी आग,दस बीघा फसल खाक.
गुठनी से डा. शम्भू यादव की रिपोर्ट
गुठनी (सीवान)
गुठनी थानाक्षेत्र के सेलौर हरपुर गाँव के बीच गेहू के फसल मे बिजली के स्पार्किन्ग से भीषण आग लग गयी ।जिससे लगभग 12 किसानो का फसल पुरी तरफ जलकर खाक हो गया.। आग की लपटों को देख आस पास के लोग इकट्ठे हो आग बुझाने में जूट गए खबर की सूचना पर थानाध्यक्ष मोo अकबर पूरे दल बल के साथ पहुच आग बुझाने मे लोंगो की मदद किये।.सीओo रामबच्चन राम भी अंचल कर्मचारी संग पहुच नुकसान का जायजा लिया।.आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुची।.जिन लोन्गो के फ़सल जले है उनमे शिव जी भगत,तरैव नाथ यादव,ज्योतिष यादव,शोखा राजभर,राधिका देवी,बैद्यनाथ यादव,पारस पटेल,हरख यादव,राजेंद्र मिस्त्री,भुवनेश्वर राज भर,उदयभान कुश्वाहा,रामधनी पाँडे,सनकिशोर भर,महेश ठाकुर,चन्द्रभान यादव आदि शामिल है.।