योगापट्टी:-प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत बीडीओ ने किया निरीक्षण

दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी सवन्ददाता की रिपोर्ट:- योगापटटी प्रखंड के मच्छरगांवा पंचायत के वार्ड 3 और 4 मे प्रधानमंत्री आवास योजना के दर्जनों लाभुकों के सूची के अनुसार गुरुवार को निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान लाभुकों के आवास संबंधित सभी कागजात का निरीक्षण करने के बाद सूची में स्थल सत्यापन के लिए स्वीकृति करने की बात कही । निरीक्षण में लाभुकों के अगल बगल के लोगों से पूछताछ भी की गई ।
बीडीओ ने कहा कि कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ आवास योजना के अंतर्गत आने वाले नियम संगत पारदर्शी लाभुकों को दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना में चयनित सूची के स्थल निरीक्षण और भौतिक सत्यापन के लिए योजना वद्ध निरीक्षण का कार्य शुरू किया गया है । आवास योजना का लाभ सत्यापन के बाद लाभुकों के बैंक खाते में भेजने का काम किया जाएगा । निरीक्षण में आवास प्रवेक्षक अमित कुमार आवास सहायक नीतिश कुमार महेश प्रसाद आदि लोग रहे ।