बांरा:सामान्य व ओबीसी वर्ग के किसानों को 8 वर्षो से नहीं मिल रहा बिजली कनेक्शन
फ़िरोज़ खान
बारां, 2 मई। जिले में सामान्य व ओबीसी वर्ग के किसानों को पिछले 8 वर्शों से बिजली कनेक्शन नहीं मिल रहा है। जिसके कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमेष मीणा व जिला प्रवक्ता जोधराज नागर ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि विद्युत उत्पादन में सम्पूर्ण भारत में बारां जिले का पहला स्थान है। वहीं यह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व उनके सांसद का गृह क्षेत्र भी है। फिर भी इन सामान्य व ओबीसी वर्ग के किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। जिले में लगातार पिछले तीन-चार वर्शों से ओलावृश्टि व प्राकृतिक आपदा से कर्ज दबे हुए हैं। इस स्थिति में किसान डीजल से खेती करने में असमर्थ है। कर्ज के बोझ तले कई किसानों की मौतें भी हो चुकी है। पदाधिकारियों ने कहा कि किशनगंज व शाहाबाद को छोड़कर सम्पूर्ण जिले के सामान्य व ओबीसी की लगभग 180 जातियों के किसानों के साथ धोखा हो रहा है। भाजपा ने चुनावी घोशणा पत्र में 2014 तक कृशि कनेक्शन देने का वादा किया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद उसने इस वादे को भुला दिया है। सरकार द्वारा अब इन जातियों के किसानों की सुध तक नहीं ली जा रही है। जबकि जिले के ज्यादातर किसान ओबीसी व सामान्य वर्ग से संबंध रखते हैं। यहां विधायक व नेता 90 फीसदी किसान मतदाताओं के वोट लेकर उनकी उपेक्षा कर रहे हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि 28 फरवरी 2010 से तक ही किसानों को बिजली डिमांड मांगे हैं। जिनका अब तक कनेक्शन चालू नहीं किया गया है। किसानों के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधि भी आवाज नहीं उठा रहे हैं और मौन साधे हुए हैं। किसान कांग्रेस ने इन किसानों को शीघ्र कृषी कनेक्शन जारी करने की मांग की है।




Recent Comments