सारण :मां यूथ क्लब द्वारा आयोजित ग्रामीण प्रतियोगिता सम्पन्न
#रिपोर्ट-अभय कुमार सिंह /बनियापुर

बनियापुर(सारण):प्रखंड के बतरहा खेल मैदान, खाकी मठिया में माँ यूथ क्लब द्वारा आयोजित ग्रामीण एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का उद्घाटन समाज सेवी श्री राठौर नितान्त द्वारा कबूतर उड़ा के किया गया।
इस प्रतियोगिता के 1600 मीटर दौर मे रघुवीर कुमार,400 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में अभिषेक कुमार,400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग मे सँगीता कुमारी,400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में संगीता कुमारी,बालक लम्बी कूद में उदय कुमार, बालक ऊँची कूद में अजित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।आयोजीत प्रतियोगिता में हजारों की सँख्या में ग्रामीण शामिल हुए।पुरस्कार वितरण समारोह में राधा मोहन सिंह,धर्मेन्द्र सिंह, विवेक कुमार विजय, रवींद्र सिंह,शशि शेखर, रौशन सिंह,विनोद पंडित,अमरेन्द्र सिंह,विशाल गिरी,राजु साह, भीम महतो सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments