गर्भवती पूनम अंकुर छाबड़ा शराबबंदी के लिए 9 जून से करेगी अनशन
तो क्या हो सकेगी राजस्थान में शराबबंदी?
आजाद नेब ब्यूरो चीफ राजस्थान
राजस्थान 23 मई। शराबबंदी और सशक्त लोकायुक्त के लिए पूर्व विधायक स्व. गुरूशरण छाबड़ा आमरण अनशन कर अपने प्राणों की आहूति दे चुके हैं अब उन्हीं की छोटी पुत्रवधु पूनम अंकुर छाबड़ा ने अनशन की चेतावनी सरकार को दी है।
पूनम अंकुर छाबड़ा ने कहा कि 8 जून 2017 तक यदि शराबबंदी नहीं होती और छाबडा समझौता लागु नहीं होता है तो वह अनशन करेंगी, छाबड़ा ने कहा कि उसके ससुर गुरुशरण छाबडा ने भी शराबबंदी के लिए अपने प्राण त्याग दिए थे, सरकार ने उनके साथ किए हुए समझौतों पर अमल नहीं किया,वर्तमान में भी कई बार सरकार उन्हें भी कई जूठे आश्वासन दे चुकी है लेकिन सरकार इन पर अमल नहीं करती है और बार बार वादा खिलाफी कर रही हैं।
छाबड़ा ने कहा कि 9 जून को स्व. गुरूशरण छाबड़ा की जयंती है और इसी दिन से वह अनशन शुरू करेंगी,सरकार पर होगा दबाव पूनम छाबड़ा इन दिनों गर्भवती है और ऐसे समय में वह अनशन करती है तो उनकी तबियत बिगड़ने की पूरी सम्भावनाएं है।
यह चेतावनी सरकार के लिए भी खासी चिंताजनक हो सकती है,सरकार कैसे पूनम अंकुर छाबड़ा को अनशन से रोकती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा हालांकि पूनम अंकुर छाबडा ने भी साफ कहा कि इस बार वह किसी भी तरह के आश्वासन से नहीं मानने वाली, वह सम्पूर्ण राजस्थान में शराबबंदी चाहती है, यदि सरकार यह नहीं करती है तो वह भी अपने ससुर की तरह हंसते हुए प्राणों की बाजी लगा देगी।




Recent Comments