
गड़खा में श्रीराम छठिहार और हमुमन्त ज्मनोत्सव मनाई गई
●दुनिया चले ना श्री राम के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना
गड़खा। मुरारी बाबा
गड़खा सारण
गड़खा बाजार के हनुमान नगर स्थित हनुमान मंदिर में श्रीराम प्रभु के छठिहार और हनुमन्तजन्मोत्सव धूमधाम से मनाई गई, जिससे सुबह से ही मंदिर में महिला पुरुष श्रद्धालुयों की पूजन हेतु भीड़ लगी थी।
पूजन के बाद महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित हुई, जिसमें माताओं ने कहाकि कलयुग के साक्षात् देवता हनुमान जी है, हनुमान जी सभी की मनोकामनाए पूर्ण करते है, राम को पाना है तो पहले हनुमान के शरण में जाना होगा। दुनिया चले ना श्री राम के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना भजन से पूरा गड़खा भक्तिमय हो गई।
गड़खा बाजार वासियों की ओर से रात्रि में भव्य भंडरा आयोजित हुई।
जिसमे राम भक्तों ने द्वारा हजारों महिलाओं और पुरुषों को भोजन कराया गया।
आयोजन कर्ता में मन्दिर के पुजारी मोहन बाबा दिलीप कुमार गुप्ता मंटू गुप्ता राजकुमार गुप्ता बिजय जी तुनाइ प्रसाद आकाश गुप्ता शातिष जी पवन सुनील पप्पू श्रवन गुप्ता सुनील प्रकाश मुख्य रूप से सामिल थे।




Recent Comments