गरीबो के घर जलते रहे और भाजपा विधायक सेल्फी लेने में मशरूफ रहे
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 10 मई। राजस्थान के भरतपुर में बयाना-रूपवास विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बच्चू सिंह बंशीवाल अपने क्षेत्र के एक गांव में लगी आग को बुझाने में ग्रामीणों की मदद करने की जगह जलते हुए घरों के साथ सेल्फी लेने के चक्कर मे बिबादो से घिर गए है। अपनी इस सेल्फी को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करने के बाद चारों ओर उनकी किरकिरी हो रही है। कांग्रेस सहित हर कोई विधायक की इस सेल्फी पर सवाल खड़ा कर रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रुदावल थाने के गांव नगला मोरोली डांग में मंगलवार देर शाम को कुशवाह बस्ती के कच्चे घरों में आग लग गई जिससे एक दर्जन से अधिक घर आग की चपेट में आ गए। बताया गया कि ग्रामीण जब आग बुझा रहे थे तो इलाके से गुजर रहे क्षेत्रीय विधायक बंसीवाल भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में लोगों की मदद की बजाय जलते घरों के साथ खुद की सेल्फी ले डाली और उसे अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया। विधायक के इस तरह जलते घरों के साथ सेल्फी लेने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े करते हुए इसकी निंदा की है साथ ही इसे मानवीय संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताया है। लोगों का कहना है कि फेसबुक पर उनकी सेल्फी इस बात को सावित कर रही है कि भाजपा विधायक को अपने क्षेत्र की जनता के दुख दर्द की कितनी चिंता है। पूरे जिले में लोगों के बीच यह सेल्फी चर्चा का विषय बनी हुई है।




Recent Comments