नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक टांक ने कार्यभार संभाला
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 10 मई। राजस्थान के भरतपुर में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टांक ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होने अपने कार्यालय का निरीक्षण कर कर्मचारियों से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक के भरतपुर पंहुचने पर जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।मीडिया के साथ बातचीत में उन्होने बताया कि अपराधियों में भय व आमजन में विश्वास बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।और भरतपुर की जनता के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करेंगे। पुलिस जनता के सहयोगी के रूप में कार्य करेगी। परिवादियों की समस्या को दूर करना उनका ध्येय रहेगा। उन्होने बताया कि वह जनता का विश्वास जीतने का पूरा प्रयास करेंगे। अपराधियों व उनका प्रभाव बढ़ाने वाले उनके सहयोगियों व संगठित अपराध में विश्वास रखने वाले अपराधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भरतपुर जिले से कई राज्यों की सीमाए लगती है, इसलिए उनसे जुड़ी समस्याओं पर भी उनका ध्यान केन्द्रीत रहेगा।