तीन युवकों पर लगा छेड़खानी व मारपीट का आरोप

#परवेज अख्तर/सिवान;

गुठनी (सिवान) : थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की दोपहर
युवती से छेड़खानी करने व मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।
घटना के संबंध मे बताया जाता है कि युवती जब दुकान सामान लेने
जा रही थी तभी गांव के ही युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
इस मामले में पीड़िता ने थाने में दिए हुए आवेदन में लिखा है कि
गांव के ही शशि वर्णवाल, रवि वर्णवाल, सार्थक वर्णवाल पर
छेड़खानी का आरोप लगाया है।
इस मामले में शामिल कोई भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
——-