मुख्यमंत्री सहायता कोष से 3 लाख 52 हजार 500 रु. की आर्थिक सहायता
आज़ाद नेब
भीलवाडा, 14 जून। जिले में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में मृतक आश्रितों तथा घायलों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 3 लाख 52 हजार 500 रु. की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर श्री मुक्तानन्द अग्रवाल ने संबंधित उपखण्ड अधिकारी की अनुशंषा पर चन्द्रशेखर आजाद नगर भीलवाडा निवासी श्री सुरेन्द्र पिता केशरीमल गांग की सडक दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसकी आश्रित पत्नी श्रीमती अनिता देवी को, आजादनगर भीलवाडा निवासी श्री कन्हैया लाल पिता लक्ष्मण कुम्हार की मृत्यु पर उसकी पत्नि श्रीमती पार्वती को, ढोलियाखेडा, तहसील भीलवाडा निवासी श्री राजूसिंह पिता शिवसिंह राजपूत की मृत्यु पर उसकी आश्रित पत्नी श्रीमती ममता कंवर को, शास्त्रानगर, भीलवाडा निवासी श्री शरीफ मोहम्मद पिता रमजान खान मेव की मृत्यु पर उसकी आश्रित पत्नी श्रीमती खातून बेगम को, रामाखेडा (सोनियाणा) तहसील सहाडा निवासी श्री सुरेश पिता हीरालाल ओड की मृत्यु पर उसकी आश्रित पत्नी श्रीमती मंजू देवी को, बागोर निवासी श्री मुरादअली पिता करीमबक्ष की मृत्यु पर उसकी आश्रित पत्नी परवीन बानू को, बिजौलिया निवासी श्री अमरसिंह पिता भंवर सिंह शक्तावत की मृत्यु पर उसकी आश्रित पत्नी श्रीमती पुष्पा देवी को मुख्यमंत्रा सहायता कोष से 50-50 हजार रु. की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
इसी प्रकार बिजौलिया निवासी श्रीमती पुष्पादेवी पत्नी स्व. श्री अमरसिंह शक्तावत के सडक दुर्घटना में घायल होने पर स्वयं को 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।




Recent Comments