
परसा(सारण)-एसडीएम अभिलाषा शर्मा ने बुधवार को परसा तथा मकेर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का का दौरा किया।एसडीएम ने दोनों प्रखंडों में चल रही सामूहिक भोजनालय, पेयजल स्वस्थ्य परीक्ष कोबिड 19 टेस्ट नाव की ब्यवस्था आदि का जांच किया।जांच के क्रम में परसा में 6 पंचायत को पूर्ण रूप से बाढ़ प्रभावित होने की बातें कही उन्होंने परसा और मकेर में कोविड 19 टेस्ट के लिए शिविर आयोजित करने का बीडीओ को निर्देश दिया।फुलवरिया नहर पर विस्थापित नंदन कैतुका पंचायत के ग्रामीणों की कोविड 19 टेस्ट के लिए गुरुवार से दो दिनों तक शिविर आयोजित कराने का निर्देश दिया।वही परसा और मकेर में चल रही सामूहिक किचेन में बना खाना की गुणवक्ता की जांच किया।त्रिपाल और प्लास्टिक से वंचित लोगो को चिन्हित कर जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।इस मौके पर परसा बीडीओ रजत किशोर सिंह मकेर बीडीओ अभिनाश कुमार आदि उपस्तिथ थे।




Recent Comments