सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से बलवाहाट ओपी अंतर्गत बधवा पंचायत के मंझवा गाँव के वार्ड नं. एक में शुक्रवार की सुबह बिजली की करंट लगने से एक बच्ची की मौत हो गई।
घटना के संबंध में मृतक बच्ची के पिता सुनील राय ने बताया कि मेरी पुत्री करीब 12 वर्षीय सिवानी कुमारी शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे के गाँव के उत्तर- पूर्वी की दिशा में खेत जा रहा थी कि बिजली का तार टूट कर शरीर पर गिर गया। तार के टूट कर गिरने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो जाना बताया जाता है।हो हल्का होने पर जब तक लोग पहुंचे उसकी मृत्यु हो चुकी थी। बच्ची की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वही इस संबंध में बलवाहाट ओपी में लिखित आवेदन दिया गया है।




Recent Comments