Θ बेतिया – चनपटिया:–राष्ट्रीय आजाद मंच द्वारा जनसमस्याओं को लेकर बेतिया मैनाटांड़ मुख्य मार्ग पर धरना प्रदर्शन 

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉आज दिनांक 8 जनवरी 2018 को राष्ट्रीय आजाद मंच द्वारा चनपटिया प्रखंड के घोघा चौक पर ग्राम पंचायत दक्षिणी घोघा के जनसमस्याओं को लेकर बेतिया मैनाटांड़ मुख्य मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया गया जिससे 5 घंटे तक मुख्य मार्ग को बंद कर स्थानीय सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल और प्रकाश राय के उदासीन रवैया के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गयी। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए विभाग प्रभारी दीपक कुशवाहा ने कहा कि पंचायत की समस्याओं को लेकर सांसद और विधायक सौतेला व्यवहार करते हैं पंचायत में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है यहां पानी टंकी का निर्माण हो रहा है जिसमें काफी अनियमितता बरती जा रही है जिसके विरुद्ध आज हम लोग सड़क पर उतरने को मजबूर हुए है। 
वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयुक्त सचिव विशाल कुमार मिश्र ने कहा कि जिला प्रशासन और माननीयों ने चनपटिया प्रखंड के दुर्दशा से अपना मुंह मोड़ लिया है यही कारण है कि चनपटिया में अनियमितता के लिए प्रशासन कोई कदम नहीं उठाता और इस समस्याओं को लेकर स्थानीय जनता में काफी आक्रोश है, वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश कुमार दुबे ने कहा कि यदि दिए गए समय के अंदर हमारी मांग पूरा नहीं किया जाता है तो आजाद मंच उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा और इसका जिम्मेवार जिला प्रशासन एवं स्थानीय सांसद विधायक होंगे, कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता जिला उपाध्यक्ष गोलू मिश्रा प्रवक्ता राजमणि मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा कि आजाद मंच आपने आस्थापना काल से सामाजिक मुद्दों पर लड़ते आया है और आगे भी समाज हित में लड़ाई लड़ते रहेगा, धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम प्रभारी सुनील कुशवाहा ने किया।
मौके पर रामायण यादव अमरेंद्र कुमार गुड्डू कुमार विवेक कुमार संजीव यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं को शांत कराने पहले गोपालपुर थाना प्रभारी पहुंचे लेकिन युवा अपनी जिद पर अड़े रहे कि सांसद विधायक धरना स्थल पर आकर लिखित आश्वासन दे, बाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी पहुंचे और लिखित आश्वासन देते हुए कहा कि विद्यालय परिसर को 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाएगा और अन्य मांगों को भी 7 दिनों के अंदर पूरा कर दिया जाएगा।