*सीवान के तरवारा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने ली एक शिक्षक की जान*

*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
—————————
*👉घटना सीवान- शीतलपुर रोड पर नथनपुरा गांव के समीप*
*👉मृतक छपरा जिले का है रहनेवाला*
*👉मृतक गोपालगंज में था शिक्षक*
♨सीवान के जी बी नगर थाने के नथनपुरा गांव में शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक (बी आर 04 एल 2991 ) जो सीवान से सोनहो की तरफ जा रही थी ने सामने से आर रही एक बाईक (बी आर 31 एन 0861) में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षत विक्षत शव को पालीथीन बैग में पैक कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक जितेंद्र कुमार उम्र लगभग 40 वर्ष छपरा जिले के डेरनी थाना का रहने वाला था तथा गोपालगंज में शिक्षक थे.जिसके माता – पिता बोकारो रहते हैं तथा इसका ससुराल शीतलपुर में है.मृतक अपने ससुराल से सीवान के जिगना गांव स्थित अपने ननिहाल जा रहा था.तभी ट्रक की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गयी.




Recent Comments