एक वर्ष से नही मिला मनरेगा भुगतान
राजस्थान के बारां से फ़िरोज़ खान की रिपोर्ट
केलवाड़ा 6 अप्रेल । । खुशियारा ग्राम पंचायत के ऊनी व कलोनिया गांव के मनरेगा श्रमिकों का भुगतान करीब एक वर्ष से नही हुआ है । श्रमिक छोटा बाई, बबलु, गब्बो बाई, लक्ष्मी बाई, खेरी बाई, नथिया बाई, फूलचंद सहरिया, फुलाबाई, श्रीलाल सहरिया ने 2015-16 में काम किया था । जिसका भुगतान अभी तक नही हुआ है । इसी तरह कलोनीया निवासी गुलाबी बाई का 5 मस्टरोल, संता बाई का 2, अजोदया 2, गुड्डी, 3, कारी का 5 मस्टररोल, पार्वती का 3 , जसोदा 5, मस्टररोल का भुगतान एक वर्ष से नही हुआ है । श्रमिकों ने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत व पंचायत समिति शाहाबाद के चक्कर काटने के बाद भी भुगतान नही मिला है । वही उन्होंने इन दोनों गांवो में मनरेगा कार्य चालू करवाने की मांग की है । इस सम्बंध में विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिन मजदूरों का बकाया भुकतान है । उनकी ग्रामसेवक से जानकारी करवाकर इनका भुगतान करवाया जावेगा ।




Recent Comments