
छपरा : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के उपाय करने के दौरान वित्त वर्ष 2019-20 समाप्त हुआ । इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे पर कई उपलब्धियाँ दर्ज की गईं, जिसमें एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रेल खण्डों के विद्युतीकरण का है। वर्ष 2019-20 में कुल 540 रूट किमी. रेलपथ का विद्युतीकरण किया गया, जिसमें वाराणसी मंडल के थावे-राजापट्टी एवं राजापट्टी-छपरा कचहरी खण्डों का विद्युतीकरण सम्मिलित है। इसी प्रकार वाराणसी मंडल के भटनी- औड़िहार खण्ड का विद्युतीकरण लगभग पूरा हो चुका है। रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण एवं स्वीकृति के उपरान्त इस रेल खण्डों पर विद्युत इंजन चालित गाड़ियों का संचलन प्रारम्भ हो जायेगा । पूर्वोत्तर रेलवे पर सभी बड़ी लाइन रेल खण्डों के विद्युतीकरण का कार्य स्वीकृत है तथा उन्हें निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जायेगा । रेल खण्डों के विद्युतीकरण से न सिर्फ पर्यावरण को लाभ पहुंचेगा बल्कि डीजल आयात पर होने वाली विदेशी मुद्रा की बचत होती है। डीजल टैक्शन की अपेक्षा विद्युत टैक्शन से गाड़ी संचलन पर व्यय काफी कम होता है।




Recent Comments