सरकार संविदाकर्मियों को नियमित करे : इमरान
विनीत कुमार, एकमा
   सारण जिला स्वास्थ्य संविदाकर्मी संघ की बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सारण जिले के विभिन्न प्रखण्ड क्षेत्रो के आशा कार्यकर्ता, आशा फैसिलिटेटर, एएनएम, बीसएम, स्वास्थ्य प्रबंधक, संजीवनी डाटा ऑपरेटर, डाटा सेंटर, आरबीएसके डॉक्टर, फार्मासिस्ट आदि उपस्थित थे।

     बैठक में आये संविदाकर्मियों को संबोधित करते हुवे अध्यक्ष इमरान हुसैन ने कहा कि सरकार संविदाकर्मियों का शीघ्र नियमित नही करती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

  वक्ताओं ने ईपीएफ कटौती की गलत नीतियों का विरोध किया। साथ ही प्रखण्ड स्तर पर संविदाकर्मियों का शोषण न करने, ससमय मानदेय व प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने की मांग की गई।
      कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विनोद कुमार सिंह ने की।

     मुख्य वक्ताओं में संघ के अध्यक्ष इमरान हुसैन, सचिव गौरव श्रीवास्तव, डॉ विनोद सिंह, डॉ अमित तिवारी, डॉ अमरेंद्र कुमार, डॉ सुशील सिंह, ऋचा यादव, जयंत कुमार, कमलेश, रवि, नवीन, राजीव दीपू, विकास, संतोष, मंजु सिन्हा, रिंकी देवी आदि थे।