मेघालय में भाजपा मजबूत स्थिति में – रुडी
ऽ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशानुसार दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मेघालय पहुंचे सांसद रुडी

नई दिल्ली, 11 फरवरी, 2018
मजबूत कार्यकर्ता ही संगठन को मजबूत बनाता है। संगठन की कार्यनीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं का अहम योगदान होता है। कोई भी सरकारी योजना भी बगैर इनके सहयोग से फलीभूत नही हो सकती। इसलिए किसी भी संगठन के आधार स्तंभ होते है कार्यकर्ता। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की ही पार्टी है। इसलिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि वह पार्टी को इतना मजबूत बनाए कि बाकी राजनीतिक दलों की बुनियाद भाजपा के आगे डगमगाने लगे। मेघालय राज्य के विधानसभा चुनाव के चुनावी दौरे पर जाने के क्रम में गुवाहाटी हवाई अड्डे पर आसाम के भाजपा कार्यकर्ताओ से मुलाकात के समय सारण लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रुडी ने उक्त बातें कही।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर गमछा ओढ़ाकर श्री रुडी का स्वागत किया। मालूम हो कि मेघालय के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के निर्देश पर श्री रुडी चुनावी दौरे पर है। अपने दौरे में श्री रुडी विभिन्न विधानसभाओं मे जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी करेंगे और उन्हें जीत के गुर भी सिखायेंगे।

श्री रुडी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण को नया आयाम मिला है। आज देश में महिलाओं के सशक्तिकरण को कई योजनाएं कार्यान्वित है। उन्होने कहा कि 50.4 प्रतिशत महिला मतदाता वाले राज्य मेघालय में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति मजबूत है। श्री रुडी ने कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि वे माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास को संकल्पित केन्द्र सरकार की विकासवादी लोककल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहंुचाने के लिए कड़ी मेहनत करें। श्री रुडी ने विश्वास व्यक्त किया कि मेघालय सहित नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हम विरोधियों को कड़ी टक्कर देते हुए चुनाव जीतकर सरकार बनाने के लिए लड़ रहे है। विदित हो कि 60 सीटों वाली मेघालय विधानसभा का चुनाव 27 फरवरी को होने वाला है। यहां से भाजपा ने मजबूती से अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। पार्टी को पहली बार राज्य में जीत 1998 के विधानसभा चुनाव में मिली थी।