अरेराज बस स्टैंड की डाक 67 लाख 25 हजार में हुई
अतुलकश्यप संस्थापक सदस्य दैनिक खोज खबर:-मोतिहारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नगर पंचायत कार्यालय में सरकारी बस स्टैंड की डाक संपन्न हुई। इसमें बोली लगाने वालों में आनंद कुमार, सन्नी कुमार, रोहित कुमार शर्मा, श्रीकांत पाण्डेय व कृष्ण भूषण दास शामिल थे।
सभी ने तीन राउंड तक बोली लगाई। इसके बाद रोहित कुमार शर्मा व कृष्ण भूषण दास के बीच 29 राउंड बोली लगाई गई।
इसमें श्री दास ने अंत में 67 लाख 25 हजार की बोली लगाई। उन्हें उक्त राशि जमा कराने का समय दिया गया। साथ ही समय अवधि में राशि न जमा करने पर दूसरे स्थान पर रहे रोहित कुमार शर्मा को डाक दे दी जाएगी। डाक की राशि का 25 फीसद अभी जमा कराया गया है।
मौके पर मुख्य पार्षद पूर्णिमा देवी, कार्यपालक पदाधिकारी शिवनाथ ठाकुर, अनि उमाशंकर राम, सअनि कमलेश राय समेत सैफ के जवान मौजूद थे। वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत की डाक राजन कुमार को दी गई।




Recent Comments