मोतिहारी:वित्तरहित संघर्ष मोर्चा ने मनाया मुख्यमंत्री का दशगात्र, श्राद्धकर्म 27 को 

दैनिक खोज खबर मोतिहारी (पू च) बिहार प्रदेश वित्तरहित संघर्ष मुक्ति मोर्चा के बैनर तले जिला स्कूल मोतिहारी में पांच सूत्री मांगों को लेकर मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा कुमारी यादव के नेतृत्व में आज 11वें दिन भी मूल्यांकन का बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन जारी रहा।

 ज्ञात हो कि 16 मार्च 17 को मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया था,जिसका आज 10वां दिन है।विधि के अनुसार आज दशगात्र का कार्यक्रम किया गया,जिसमें अध्यक्ष ने नाखून कटाये और अलाउद्दीन खिलजी व वीरेन्द्र प्रसाद ने बाल छिलवाये। 27 मार्च को श्राद्धकर्म होना भी सुनिश्चित है।

 विगत सप्ताह नियोजित माध्यमिक संघ के जुड़ जाने से आंदोलन में और मजबूती मिली है। आज से TET/STET नियोजित  शिक्षक संघ का भी साथ हो गया है।

आज भी मंगल सेमिनरी के मुख्य द्वार के सामने सड़क पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।अर्थात प्रारंभिक से लेकर इंटरमीडिएट स्तर तक के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी विरोध में सड़क पर उतर गये हैं।

इस स्थिति में सरकार को सोचना है कि शिक्षा व्यवस्था कैसै चलेगी। अगर अब भी शिथिलता बरतती है तो ऐसा भी हो सकता है कि छात्र भी सड़क पर उतर आएं।

 उक्त जानकारी मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा कुमारी यादव के द्वारा दी गयी है।

न्यूज स्रोत से खबर पढें …