विधायक किर्ती बाईसा ने किया आव्हान,संगठन से ही बढे़गा भाजपा का मान
दिलीप मेहता
Edited by azad nab
मांडलगढ़ 14 जुलाई। भाजपा संगठन की जिला स्तरीय मिटिंग में विधायक किर्ती बाईसा ने उपस्थित जनो से आव्हान किया है कि वह संगठन को मजबूत करे तथा कार्यकर्ताओं को अभी से ही मेहनत करनी होगी। जिले के प्रभारी पूर्व केन्द्रिय मंत्री निहालचंद मेघवाल ने कहा कि समय रहते बुथ लेवल से लेकर ऊपर तक संगठन को मजबूती देकर काम करे। भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने कहा कि जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है  अगले चुनावो में भी राजस्थान में भाजपा सरकार का परचम पहरेगा । मिटिंग में जिलाप्रमुख शक्तीसिह हाडा,विधायक बालूराम चौधरी,पूर्व विधायक रतनलाल जाट,शिवजीराम मीणा ,नगर विकास न्यास भीलवाडा के अध्यक्ष गोपाललाल खण्डेलवाल,सांसद प्रतिनिधी राजकुमार आंचलियां,भीलवाडा नगर परिषद चेयरमेन ललिता समदानी ,प्रधान मांडलगढ़ घनश्याम कंवर,बिजौलियां नीता विजयवर्गीय ,नपा चेयरमेन नंदनी साहू भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिश भट्ट,जिला मंत्री विनोद ओस्तवाल,मांडलगढ़ के मंडल अध्यक्ष रघुवीरसिंह,अनिल पारिक, जगदीश बैरवा, मुरली गट्टानी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। मिटिंग की व्यवस्थाओं का जिम्मा जितेन्द्र साहू व युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश व्यास की टीम ने संभाल रखा था । विधायक बाईसा की पहल पर यह मिटिंग पहली बार जिला मुख्यालय की बजाय मांडलगढ़ रखी गई है। आज की मिटिंग से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। इस दौरान पालिका के भाजपा पार्षद व नेता गण भी उपस्थित रहे।