अंता:विद्युत् करंट से एक गाय सहित चार पशुओं की मौत
उस्मान खान
Edited by azad nab
अंता 14 जुलाई – कोटा रोड़ पर स्थित चौधरी मेटल के सामने डिवाइडर पर खुली पड़ी विद्युत् केबल में करंट आ जाने से एक गाय  सहित चार पशुओं की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार  रात्रि को कोटा रोड़ पर स्थित चौधरी  मेटल्स के सामने डिवाइडर पर रोड़ लाइट की केबल डाली गई हे । जिसमे एक जगह डिवाइडर के बीच खुले तार के कट में करन्ट दौड़ गया  जिसकी चपेट में आने से एक गाय, दो बछड़े तथा एक कुत्ते की मोके पर ही मौत हो गई ।सुबह जब लोग घूमने निकले तो चारो पशु मृत पड़े हुए थे । ऐसे में लाइन मेंन को बुलाकर डिवाइडर की लाइट बन्द कराई गई। वहीँ नगर पालिका द्वारा ट्रेक्टर से मृत पशुओं को उठाया गया ।ज्ञात रहे की मंगलवार को भी इसी जगह करंट से एक सूअर की मोत हो चुकी हे । दूसरी ओर डिवाइडर पर कई जगह केबल के कट खुले पड़े हुए हे लेकिन ठेकेदार व् प्रशासन द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हे ।लोगों ने दोषी ठेकेदार पर कार्यवाही करने की मांग के साथ ही इन खुले में   पड़े मौत के तारों को शीघ्र ठीक कराने की मांग की हे ताकि भविष्य में फिर किसी की मोत का कारण न बन सके।