गोपालगंज(सारण)। पिछले छह दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद और बाल्मीकि बराज से ढ़ाई लाख क्यूसेक पानी गंडक नदी में डिस्चार्ज किये जाने से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है।जिससे गंडक नदी के निचले इलाकों में पानी के फैलाव का खतरा बढ़ गया है।अब पानी का स्तर में लगातार वृद्धि दर्ज होगी तो निचले इलाकों में जीवन बसर करने वालों के लिए खतरा की घंटी है।इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार की देर शाम अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मीटिंग की और गोपालगंज जिले में गंडक नदी के प्रभावित निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया।बता दें कि 2020 में गंडक के जलस्तर बढ़ने से सबसे ज्यादा प्रभावित गोपालगंज जिले का बरौली, बैकुंठपुर और सारण जिले के मशरक, पानापुर, तरैया, मढ़ौरा, अमनौर,मेकर,परसा आदि प्रखड प्रभावित हुए थे।हालांकि पिछले वर्ष आयी प्रलयकारी बाढ़ के बाद सरकार ने बांध के निर्माण कार्य मे जुटी थी।जिसका निरीक्षण खुद मख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था।अब देखना होगा कि सरकार द्वारा बाढ़ रोकथाम के किया गया उपाय कितना कारगर साबित होता है।