अंता:”बिना भेदभाव के अतिक्रमण हटाओ अभियान रहेगा जारी ” सिंह
जिला कलक्टर की व्यापारियो के साथ बैठक सम्पन्न
उस्मान खान
Edited by azad nab
अंता 14 जुलाई – अतिक्रमण हटाने के मामले को लेकर शुक्रवार को उपखण्ड कार्यालय अंता में जिला कलक्टर डॉक्टर एस पी सिंह व् व्यापार महासंघ के बीच बैठक सम्पन्न हुई । बैठक के दौरान व्यापार महासंघ अंता के अध्यक्ष रामेश्वर खण्डेलवाल द्वारा व्यापारियों की मांगों से जिला कलक्टर को अवगत कराया गया ।जिसमे अतिक्रमण अभियान शहर के एक छोर से प्रारम्भ करने, अभियान से पहले मुनादी कराने,समयावधि देने, प्रशासन द्वारा एक लाइन डालकर एक सीमा निर्धारित करने व् नगरपालिका द्वारा जब्त किये गए सामानों को वापस देने की बात कही गई । जिला कलक्टर सिंह ने व्यापारियो की बात सुनकर प्रशासनिक अधिकारियो को उचित दिशा निर्देश दिए । वहीँ उन्होंने कहा की हाइ कोर्ट के आदेशनुसार अतिक्रमण अभियान बिना किसी भेदभाव के जारी रहेगा इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायगी ।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डी डी सिंह, उपखण्ड अधिकारी मनोज कुमार मीणा, पुलिस उप अधीक्षक गोविन्द सिंह, अधिशासी अधिकारी शुभम गुप्ता , व्यापार महासंघ अंता के अध्यक्ष रामेश्वर खण्डेलवाल सहित अन्य व्यापार संघ के अध्यक्ष मौजूद थे।




Recent Comments