मांझी। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्यवय समिति की मांझी यूनिट के तत्वावधान में समान कार्य समान वेतन की मांग करने वाले हड़ताली शिक्षकों ने 30 वें दिन भजौना-नचाप व महम्मदपुर पंचायत के गांवों में कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों के बीच पहुंच कर शिक्षकों ने हाथ धुलाई साफ-सफाई पर बल देते हुए महामारी का रूप ले चुकी कोरोना से बचाव के लिए जागरूक रहने की सलाह दी। ग्रामीणों को ठीक से हाथ धोने की विधि भी बताई गई। वहीं बाहरी अंजान लोगों से दूरी बना कर रहने को कहा गया। शिक्षकों ने कहा कि सतर्कता ही कोरोना से बचाव है। इस अभियान में शिक्षक हवलदार मांझी, पंकज प्रकाश सिंह, अनिल प्रसाद, दारोगा जी, तिजामुद्दीन, उमेश यादव, मिथिलेश यादव, अशोक साह, राजेश सिंह, जयप्रकाश पाण्डेय, सुमित, धर्म अंगद, अखिलेश्वर, धनलाल रजक, जितेंन्द्र सिंह, रवींद्र ठाकुर, मुकेश पंडित, अभिनाश सिंह, जहीरुद्दीन, राजीव रंजन यादव, मनोज पाण्डेय, मौला अली आदि शामिल थे।