
मांझी(सारण)। मांझी थाना पुलिस द्वारा सोमवार को बलिया मोड़ से पकड़ी गयी मारुति तथा स्कार्पियों से बरामद शराब की मंगलवार को गणना कर ली गई। दोनों वाहनों से तीन सौ लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों चालक सहित एक शराबी को जेल भेज दिया। गिरफ्तार चालको में मुज्जफरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के आनंद बिहार गांव निवासी विपिन कुमार तथा वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के जरुआ गांव निवासी उपेंद्र पासवान के अलावा मांझी थाना क्षेत्र के गोंडा गांव निवासी राकेश यादव बताया जाता है। गिरफ्तार कार चालक ने पुलिस को बताया कि शराब उत्तर प्रदेश से लेकर मुजफ्फरपुर में डिलिभरी देने के लिए वह चला था। कार से 180 लीटर वीयर बरामद किया गया। स्कार्पियो चालक ने बताया कि शराब की डिलीवरी हाजीपुर में देना था। स्कॉर्पियो से पुलिस ने 120 लीटर शराब बरामद की है। उधर नरपलिया गांव में स्वान दस्ता टीम के साथ मांझी पुलिस ने छापेमारी कर 35 लीटर देशी शराब बरामद किया है तथा एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




Recent Comments