परवेज अख्तर/सिवान:
हुसैनगंज। स्थानीय प्रखंड स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर श्रीकांत धाम में पारंपरिक तरीके से होली मनाई गई और अपने परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एके पांडेय के निर्देश के अनुसार श्रीकांत धाम में पारंपरिक तरीके से होली मनाने का निर्णय लिया गया था जिसमें ढोलक झाल एवं पुराने वाद्य यंत्रों की सहारा से पारंपरिक होली के गीत गाए गए। इसके लिए स्थानीय ग्रामीण कलाकारों को बुलाया गया था जिन्होंने राधा कृष्ण संबंधित होली गीत गाया वही जोगीरा भी गाए गए जिसमें ‘राम नगर धुम नगर कोना कोनी’ श्रीकांत धाम संबंधित गीत भी कलाकारों ने बड़े सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति पूर्वक फगुआ का गीत गाया गया। होली के अश्लील गीतों का विरोध करते हुए सबने एक स्वर से इसके निंदा की और अपने स्वच्छ पारंपरिक गीत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। वही प्रसाद के रूप में बिल्कुल सात्विक घड़ी छोहाड़ा बांटा गया इस अवसर पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष विंध्याचल पांडेय अधिवक्ता अरविंद कुमार पांडेय लालबाबू पांडेय हिमांशु स्थानीय हथोड़ा पंचायत के मुखिया विजय चौधरी बीडीसी सदस्य प्रेम कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे




Recent Comments