🗿हप्ता बीत गए मीटिंग के इंतजार में
🐑पार्षदपतियों व प्रतिनिधियों की नगरपंचायत की बैठक में कानूनन रोक संभव
🚻सशक्त समिति का गठन नहीं हुआ मुकम्मल
🅿राणा परमार अखिलेश ➕
दिघवारा नगर पंचायत में नए निजाम व निजामत के आगाज के साथ ही शुरू हो गया है,ड्रामा ।
हप्ता दिन बाद भी पहली मीटिंग मुन्नकद नहीं हुए । न तो सशक्त कमेटी बनी और न एजेंडा तय हुआ । बहरहाल,जीत के गीत के असर से बेखबर मुख्य पार्षद उपमुख्य पार्षद दिघवारा की बदसुरती के लिए किसी प्लान में मसरूफ हैं।
बजबजा रहे नाले व नाबदान बनीं सड़कें :- मॉनसून के आगमन के साथ बदतर सफाई व्यवस्था गवाह है बदइंतजामी का। 9 सफाई कर्मी व 9 दिहाड़ी पर काम कर रहे हैं मजदूर ।फिर भी शंकर पुर,नकटीदेवी,राईपट्टी से ले
18हों वार्ड सफाई जलभराव नाबदानों के भिन्न भिन्नाते मच्छर व मक्खियों से परेशान हैं। ईद में भी सफाई होने के आसार कम हैं।
विपक्षी पार्षदों ने लिखित रूप से आपत्ति दर्ज करायी पार्षदपतियों व प्रतिनिधियों पर :-वार्ड नंबर8, 9,10व11पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी नगरपंचायत दिघवारा व जिलाधिकारी सारण को नगरपालिका अधिनियम व हाईकोर्ट के निदेश के आलोक में बोर्ड की बैठक में पार्षद पतियों व प्रतिनिधियों की बैठक में शामिल होने पर आपत्ति दर्ज करायी है। बहरहाल,कम पढी लिखी मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद कैसे संभव कर पाएगी विकास के एजेंडे को ।
सशक्त कमेटी गठन पर सवाल नगर पंचायत दिघवारा के कुल 18 निर्वाचित वार्ड पार्षदों में 14 सत्ता पक्ष में हैं और 4 विपक्ष मे। सशक्त कमेटी के पांच सदस्यीय टीम में मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद पदेन हैं,शेष तीन लोगों को शामिल कर सशक्त कमेटी का गठन अबतक नहीं हो पाया है । सूत्र बताते है 1 2 पार्षद सशक्त कमेटी सदस्य पद के दावेदार हैं।
विपक्षी सत्ता पक्ष को घेरने को तैयार : नगर में अवैध टैक्सी स्टैंड, होल्डिंग टैक्स संशोधन सफाई व्यवस्था पेयजलापूर्ति आदि को लेकर आक्रामक भूमिका में है । ऐसे मेरे सशक्त कमेटी का गठन शपथ व विपक्ष के तालमेल चुनौती होगी महिला मुख्य पार्षद के लिए




Recent Comments