सारण:महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे बोले डीएम-मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जिले में सभी कार्यो को धरातल पर उतारना प्रथम लक्ष्य है

परसा
मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जिले में सभी कार्यो को धरातल पर उतारना प्रथम लक्ष्य है।इसके लिए रात दिन पदाधिकारी बिभिन्न प्रकार के कार्यक्रम के तहत लगे है।जिले के प्रत्येक पंचायत और वार्डो में सरकार की सभी योजना पर गंभीरता से काम किया जा रहा है।जिले में जल्द ही सात निश्चय योजना को पूर्ण कर लिया जायेगा।उक्त बातें प्रखंड के सगुनी पंचायत स्तिथ उच्च बिद्यालय बाजीतपुर परिसर में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम हरिहर प्रसाद ने कही।डीएम ने सरकार के सात निश्चय योजना के नलजल नली गली पीसीसी सड़क बिजली छात्रो की शिक्षा के लिए क्रेडिट कार्ड शौचालय योजना का लाभ घर घर और जन जन तक यथाशिग्रह पहुँचाने के लिए प्रयास जारी है।डीएम ने आंगनबाड़ी मध्याह्न भोजन में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी और कर्मी पर कार्यवाई करने की बाते कही।उन्होंने सगुनी पंचायत को मॉडल पंचायत घोषित करने की बातें कहा।पंचायत में शौचालय निर्माण के लिए महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया।वही डीडीसी रौशन कुशवाहा ने कहा कि महिलाओ के सम्मान में में शौचालय का निर्माण कराने तथा खुले में शौच से बिमारी से ग्रसित होने बच्चों का शारीरिक विकास बाधित होने से बचने के लिए शौचालय निर्माण करने के लिए लोगो को प्रेरित किया।उन्होंने शौचालय निर्माण के लिए लोगो के बिच जागरूकता पैदा करने के लिए अपील किया।साथ ही क्षेत्रो में 10 फीसदी ही परिवार के पास शौचालय उपलब्ध है।महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सोच को बदलना होगा।तभी महिलाओं का शशक्तिकरण होगा।कार्यक्रम को बीडीओ धर्मबीर कुमार चिकित्सा प्रभारी डॉ दिलीप कुमार सिंह सीडीपीओ कुमारी अनुपमा समन्यवक रीना कुमारी जिला समन्यवक अणु लेखा शर्मा मुखिया अंशु सिंह आदि ने अपना बिचार प्रकट कर शैचालय निर्माण कराने का अपील किया।कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम हरिहर प्रसाद डीडीसी रौशन कुमार मुखिया अंशु सिंह ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम के उपरांत लोहिया स्वच्छा अभियान को सफल बनाने के लिए छात्र छात्राओ आशा कार्यकर्ता एएनएम आंगनबाड़ी कर्मी द्वारा निकली गई रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथियो को मुखिया अंशु सिंह ने अंग बस्त्र और पुष्पगुच्छा देकर समान्नित किया।कार्यक्रम में बिसीओ उदय गुप्ता कल्याण पदाधिकारी मो रजी इमाम ब्रजेश सिंह प्रचार्य विकास कुमार प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह आदि उपस्तिथ थे।कार्यक्रम में बिद्यालय के छात्र छात्राओ द्वारा शराब शिक्षा और दहेज़ प्रथा बाल विवाह पर नुकड़ नाटक का आयोजन जुली कुमारी प्रियंका कुमारी आदि छात्राओ द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालन बीएओ सत्यनारायण राय द्वारा किया गया।




Recent Comments