*नेपाल में प्रथम वर्ष संघ शिक्षा वर्ग संपन्न*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
♨हिन्दू स्वयंसेवक संघ, नेपाल का प्रथम वर्ष संघ शिक्षा वर्ग मोरंग जिला मुख्यालय विराटनगर में सम्पन्न हुआ. वर्ग में नेपाल से 124 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया. वर्ग का उदघाटन अन्तरराष्ट्रीय बौद्ध महासंघ के नेपाल शाखा अध्यक्ष लामा फुपु छेम्बे शेर्पा जी के करकमलों से हुआ. वर्ग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख स्वान्तरंजन जी, नेपाली नागरिक समाज के अग्रणी डॉ. सुन्दरमणि दीक्षित जी, वरिष्ठ पत्रकार जीवराम भण्डारी जी, गोरखापत्र दैनिक के निवर्तमान सम्पादक कमल रिजाल जी, हिन्दू स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय संघचालक हेमशर्मा आचार्य जी, राष्ट्रीय कार्यवाह मुरली निरौला जी, राष्ट्रीय प्रचारक वेद प्रकाश जी, सह राष्ट्रीय प्रचारक रेवित कुमार जी, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया. वर्ग के दौरान ही पौराणिक नगरी विराटनगर में पथ संचलन हुआ.
वर्ग के समापन में नेपाली सेना के निवर्तमान प्रधान सेनापति गौरव शमशेर राणा जी मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने प्रशिक्षण को समाजनिष्ठ नागरिक निर्माण की पाठशाला बताते हुए शिक्षार्थियों की सराहना की.





Recent Comments