पानापुर(सारण)
रविवार की देर शाम अज्ञात अपराधियो ने हथियार के बल पर पानापुर बक़वा मार्ग पर एक स्वर्ण व्यवसायी से लाखों के गहने एवं बाइक लूट ली .मिली जानकारी के अनुसार पानापुर गांव निवासी जयप्रकाश साह पानापुर बाजार स्थित अपनी ज्वैलरी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे .इसी दौरान पुराने रामजानकी इंटर कॉलेज भवन के समीप घात लगाये अपराधियो ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर उन्हें घेर लिया एवं हथियार के बल पर गहनों से भरा थैला एवं बाइक लेकर फरार हो गए .स्थानीय थाने एवं बाजार से दो सौ मीटर की दूरी पर हुई इस घटना से व्यवसायियों में हड़कंप मच गया .सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है .




Recent Comments